Breaking News

गोवर्धन पूजा का आयोजन कर देव सेना ने अच्छी पहल की:परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट24 4

फरीदाबाद:देव सेना द्वारा बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में 108 फुट लंबे गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाकर पूजा अर्चना की।

इस मौके पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। इसके अलावा इस मौके पर ज्ञान व्यापी मामले के सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन भी उपस्थित हुए इसके अलावा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की परपोती राज्यश्री भी उपस्थित रही।

इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सभी को गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए कहा की हमारा देश ऋषि मुनियों की धरती है, उन्होंने देवसेना को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक बहुत ही अच्छी पहल की है कि बल्लभगढ़ में इस तरीके से बड़े स्तर पर गोवर्धन पूजा का आयोजन किया है जिससे भाईचारे की भावना बढ़ती है।

इस मौके पर 1008 महामंडलेश्वर योगी जी और देव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण सैनी सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

6 1

देवरिया-मंदिर के सार्वजनिक सड़क अतिक्रमण का शिकार

bn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया ,भटनी विकास खंड के ग्राम पंचायत घाटी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *