Breaking News
WhatsApp Image 2026 08 29 at 6.12.54 PM

कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपकर निगम पदाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को बिहार प्रदेश के लोगों के प्रति अभद्र भाषा और गाली-गलौज की वायरल ऑडियो मामले की उच्चस्तरीय जांच तथा आरोपी नगर निगम अधिकारी को तत्काल निलंबित कर सख्त कानूनी एवं प्रशासनिक कार्यवाही की मांग की गई।

इस अवसर पर पूर्वांचल फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक तथा यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि फरीदाबाद तथा हरियाणा के विकास में बिहार सहित देश के अन्य प्रदेशों से आकर रह रहे लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इन्हे अपेक्षित मान-सम्मान तथा बिना किसी भेदभाव के समान अवसर भी प्राप्त होता रहा है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रवासी मजदूरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाने का काम भी किया गया है।

किन्तु बिहार प्रदेश के लोगों के प्रति अभद्र भाषा और गाली-गलौज की वायरल ऑडियो का राजनैतिक दुष्प्रचार आम जनमानस को दुष्प्रभावित कर रहा है। डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारी तथा पदाधिकारियों द्वारा ऐसा कृत्य घोर अपराध की श्रेणी में आता है।

संबंधित अधिकारी को तत्काल निलंबित कर उच्चस्तरीय जांच कराकर कठोर सजा सुनिश्चित होना चाहिए जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। फरीदाबाद के प्रथम महापौर तथा सामूहिक पूर्वांचल सभा के मुख्य संरक्षक सूबेदार सुमन ने कैबिनेट मंत्री से त्वरित कार्यवाही की मांग किए।

इस अवसर पर भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पंडित रमाकांत तिवारी,सामूहिक पूर्वांचल सभा के अध्यक्ष राज नाथ सिंह,पूर्वांचल विकास मंच के अध्यक्ष सुदीश यादव,लोहिया जागृति मिशन सोसाइटी(पंजी) के अध्यक्ष एडवोकेट नागेश सिंह,पूर्वांचल फाउंडेशन तथा अखिल भारतीय राजपूत एकता मिशन के अध्यक्ष एस के सिंह,प्रोत्साहन मंच के महासचिव बी पी सिंह,प्रवासी हिताय सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार तिवारी,महासचिव अर्जुन सिंह,पूर्वांचल वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सी पी पाण्डेय,एन्टी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी सिंह सहित विभिन्न समाजिक संगठनों के पदाधिकारी अपने-अपने संगठन की ओर से ज्ञापन सौंपकर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग किए।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल घटनाक्रम को अत्यंत संवेदनशील बताए तथा इसे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर तत्काल सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0001

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करें अधिकारी:संजय जून

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:जिला फरीदाबाद के निर्वाचन रोल ऑब्जर्वर एवं फरीदाबाद मंडल के …