Ibn24×7news
सिसवा बाजार-महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिसवा से खड्डा रेलवे स्टेशन के बीच गुरली रमगढ़वा के समीप रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति की रेल पटरी पर लाश मिली है। इस बाबत ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस टीम ने लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पायी थी। फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है इस व्यक्ति ने आत्महत्या क्यों की? अब तो उस लाश की शिनाख्त तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही रहस्य खुलासा हो सकेगा।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
Check Also
देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …