Breaking News

डांडिया गरबा महोत्सव 2022 का आयोजन 29 सितंबर को

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व में शक्ति आराधना के स्वरूप में गुजरात प्रसिद्ध डॉडिया व गरबा का बृहद आयोजन, आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन, डी आर इवेंट क्रियेटर व गोल्डेन इमेज फोटोग्राफी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। यह आयोजन आगामी दिनांक 29 नवंबर को होटल रेडियेंट रिसार्ट में सायं 6 बजे से किया जायेगा। अपने गोरखपुर के लोकप्रिय साँसद व भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता श्री रविकिशन शुक्ला जी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। बालीवुड सिंगर रिनी चंद्रा इस आयोजन की मुख्य आकर्षण विन्दु होंगी, जो अपने डॉडिया व गरबा के गानों से गोरखपुर महानगर की महिलाओं को मंत्रमुग्ध करेंगी डांडिया गरबा के इस आयोजन में, फूड स्टाल्स, डीजे डॉसफ्लोर, लाईव डीजे विद सिंगर, थीम डॉडिया सम्मिलित होगा। पार्टिसिपेंट्स में से बेस्ट डॉडिया कपल, बेस्ट डॉडिया मेकअप, बेस्ट डॉडिया डॉंसर, बेस्ट डॉडिया क्वीन, पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट्स और पार्टिसिपेंशन ट्राफी भी प्रदान किया जायेगा।ज्ञात हो कि संस्था पिछले पाँच वर्षों से गोरखपुर की महिलाओं के लिए इस प्रकार का डॉडिया कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *