Breaking News

साइबर टीम द्वारा गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में पैसा भेजने की घटना से सम्बन्धित 70,729 रुपए को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक अनिल कुमार पाण्डेय पुत्र कमलेश पाण्डेय नि. सोनपुर थाना अहरौरा द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की सूचना दिनांक 24 जनवरी 2026 को थाना अहरौरा की साइबर सेल में दी गई। जिसमें आवेदक द्वारा गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में 1,04000 रू भेज दिये गये थे।

इस संबंध में आवेदक का शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन महोदय के नेतृत्व में थाना अहरौरा की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान कटी धनराशि में से धनराशि 70,729 रूपये आवेदक के खाते वापस कराए गये।

खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई।

पुलिस टीम का विवरण- अजय मिश्र, थानाध्यक्ष, हे0का0 नरेन्द्र सिंह, का0 पवन गुप्ता, म0का0 महिमा उपाध्याय, साइबर सेल, थाना अहरौरा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …