Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 24 at 10.25.19 AM

क्राइम ब्रांच ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ऊंचागांव प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने चोरी तथा अवैध हथियार के मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामफल तथा लुकमान का नाम शामिल है। दोनों आरोपी पलवल जिले के टिकरी ब्राह्मण गांव के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अवैध हथियार तथा चोरी की मोटरसाइकिल सहित सेंट्रल एरिया से काबू कर लिया।

WhatsApp Image 2023 01 24 at 10.25.19 AM

आरोपी लुकमान के कब्जे से एक देसी कट्टा तथा रामफल के कब्जे से दिल्ली से चोरी किया गया मोटरसाइकिल बरामद किया गया। आरोपियों को थाने लाकर उनके खिलाफ चोरी तथा अवैध हथियार के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले दो-तीन सालों से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक मोटरसाइकिल फरीदाबाद के सेंट्रल एरिया से करीब 2 वर्ष पहले चोरी किया था। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने 2 महीने पहले सिटी बल्लभगढ़ एरिया से एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी जिसके पश्चात आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीसरी मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। आरोपियों ने बताया कि चोरी करते समय वह यदि कभी पकड़े जाएं तो लोगों को कट्टा दिखाकर वहां से भाग सके। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात दोनों आरोपियों को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260816 WA0001

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिसकर्मी सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *