Breaking News

गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों हेतु सीआरसी गोरखपुर ने आयोजित किया एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम

IMG 20220609 WA0141

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। आज दिनांक 9 जून 2022 को सीआरसी गोरखपुर ने दिव्यांग जनों हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय क्षमता संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचाना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आज के प्रमुख वक्ता तथा मुख्य अतिथि श्री उत्तम ओझा ने कहा कि दिव्यांगजनों हेतु संचालित योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगों तक पहुंचाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। जब तक हम समाज के सभी वर्गों को जागरूक नहीं करते तब तक दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाएं सही मायने में उन तक नहीं पहुंचा सकते। इस कार्यक्रम को सीआरसी गोरखपुर के विशेष शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री नीरज मधुकर तथा नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के सहायक अध्यापक श्री राजेश कुमार ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, दिव्यांगजन तथा उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक श्री नागेंद्र पांडे ने किया तथा सीआरसी गोरखपुर पुनर्वास अधिकारी श्री राजेश कुमार यादव सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *