Breaking News
956347e6 8460 4776 922c c2fffa508d8e

महिलाओं के साथ भद्दे कमेंट करते 12 मनचलों पर कसा शिकंजा

 

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट956347e6 8460 4776 922c c2fffa508d8e

फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के आदेशानुसार महिला थाना सेक्टर-16 प्रभारी इंस्पेक्टर गीता तथा हेल्प डेक्स की टीम ने महिला विरुद्ध अपराध के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ महिलाओं तथा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 12 मनचलों को काबू किया है।

पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ मनचले युवक पढ़ाई करते हैं तथा कुछ लड़के आवारा घूमते रहते हैं जो आने जाने वाली छात्राओं तथा महिलाओं पर भद्दे कमेंट पास करते हैं।

लड़कों से पूछताछ करने पर पता चला कि इनकी उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष है। इनमें कोई दसवीं तक पढ़ा हुआ है,कोई 12वीं तक,कोई कॉलेज में पढ़ रहा है तो कोई पढ़ाई छोड़ कर प्राइवेट काम करता है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि काबू किए गए मनचलों में रिषी,असरफ,गौरव,रोहित,अभिषेक,सुमित,कैफसेफी,अरमान,सोनू,विश्वजीत,गौरव और मुमचुन का नाम शामिल है। मनचलों को सेक्टर-29,टाउन पार्क से काबू किया है।

मनचलों को काबू करने के लिए महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में मौजूद थी। युवकों ने जब सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ छेड़छाड़ व भद्दे कमेंट करने वाले आरोपी को महिला पुलिस ने उन्हें मौके से काबू कर लिया। भद्दे कमेंट करने वाले युवकों के परिजनो को थाने बुलाया गया तथा उन्हें सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी दी गई कि यदि अगली बार वह ऐसी हरकत करते पाए गए तो उन उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसमें उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है। उसके पश्चात महिला थाना प्रभारी गीता ने पार्क में महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त आदेशानुसार महिला पुलिस सादी वर्दी में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के बीच मौजूद रहती है। हमारा उद्देश्य यही है कि महिलाएं सुरक्षित रहें निडर रहें स्वस्थ रहें।

महिला पुलिस की टीम ने महिलाओं और युवतियों को अपराधों के प्रति सतर्क रहने और महिला हिंसा के प्रति आवाज उठाने के लिए जागरूक किया और महिला थाना प्रभारी ने महिलाओं व युवतियों को दुर्गा शक्ति कार्यक्रम के तहत कानूनी जानकारी दी और कहा कि महिलाओं को अपराधों और महिला हिंसा जैसी घटनाओं के खिलाफ अपनी आवाज उठानी होगी।

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी नोट कराए। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों को महिला हेल्प लाइन नंबर की जानकारी देते हुए उन्हें हेल्पलाइन नंबरों 1091 के पम्फलेट भी दिए और महिला हिंसा होने पर महिलाओं को थाने में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराने की अपील तथा जानकारी दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *