Breaking News
38de8f2d b7ba 40f2 bc4c c81ea7075c4a

200 सीटों से अधिक जीतेंगे दिल्ली एमसीडी में:धर्मवीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट38de8f2d b7ba 40f2 bc4c c81ea7075c4a

फरीदाबाद:इस बार दिल्ली में एमसीडी में आम आदमी पार्टी की एक तरफा लहर चल रही है दिल्ली के लोगों ने मन बना लिया है कि जिस तरह विधानसभा में आम आदमी पार्टी सरकार है उसी तरह एमसीडी में भी इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी। दिल्ली में पिछले 15 साल से एमसीडी में बीजेपी की सरकार थी।

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली को कूड़े का ढेर बना दिया। भड़ाना ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को गड्ढे वाली सड़क दी है,नगर निगम के अंदर जो स्कूल है,वह खराब स्थिति में है। फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि उनकी ड्यूटी महरौली जिला में लगी हुई है और वहां पर सभी सीटें जिता कर केजरीवाल की झोली में डालेंगे।

आज उन्होंने अपने फरीदाबाद टीम के साथ वार्ड नंबर 1 से रेखा महेंद्र चौधरी के चुनाव में धुआंधार प्रचार किया। भड़ाना ने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी 200 से अधिक सीटें जीतकर दिल्ली में सरकार बनाने का काम करेगी।

इस अवसर पर उनके साथ फरीदाबाद के वरिष्ठ नेता राकेश भडाणा,प्रवेश मेहता,राजेंद्र शर्मा,सतीश चंदेला,तेजवंत सिंह बिट्टू,सतेंद्र शर्मा,अरुण प्रसाद, मुकेश तंवर सहित कई गणमान्य व्यक्ति साथ थे।

इस अवसर पर हरियाणा के सह प्रभारी महेंद्र चौधरी ने बताया कि इस बार एमसीडी में 200 सीटों से ज्यादा जीत कर हमारी पार्टी परचम लहराएगी और दिल्ली में आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के साथ साथ एमसीडी चुनावों में जीत के बाद दिल्ली में विकास कार्यों में तेजी आयेगी और लोगों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *