Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 21 at 8.43.03 PM

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी का योगदान सदैव रहेगा स्मर्णीय : मनोज अग्रवाल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर बल्लभगढ़ के मोहना रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं हरियाणा कांग्रेस के स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज मनोज अग्रवाल व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओंं ने उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी अमर रहे,सोनिया गांधी जिंदाबाद,राहुल गांधी जिंदाबाद,कांग्र्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि देश की कम्प्यूटर क्रांति के जनक और पीढ़ीगत बदलाव के अग्रदूत राजीव गांधी का आधुनिक भारत निर्माण में अहम भूमिका है। उनका विजन सदैव प्रेरणा देने वाला रहा है।

देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का और इक्कीसवीं सदी के नए भारत निर्माण की उनकी दूरगामी सोच अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि स्व.राजीव गांधी ने युवाओं को उनके अधिकार दिए और उनकी बदौलत से 18 वर्ष के युवाओं को वोट डालने का अधिकार मिला। मनोज अग्रवाल ने कहा कि स्व.राजीव गांधी सहमति और समझौते,भागीदारी और समझाने-बुझाने के जरिए सार्वजनिक जीवन में राजनीति, अर्थव्यवस्था और नैतिकता के क्षेत्र में बदलाव के प्रतीक थे और उन्होंने शांति एवं लोकतंत्र की बहाली के लिए पंजाब,असम, मिजोरम,नागालैंड और कश्मीर में विरोध-प्रदर्शन और हिंसा समाप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की। उनका दृढ़ विश्वास था कि‘भारत लोकतंत्र के बिना एकजुट नहीं रह सकता’।

 

राजीव गांधी अक्सर कहा करते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखते हुए उनका सबसे बड़ा सपना इक्कीसवीं सदी के आधुनिक विकसित भारत का निर्माण करने का है। उन्होंने कहा कि राजीव जी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं,लेकिन उनका विजन हम सबको आज भी प्रेरणा देता है इसलिए हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए,यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से बल्लभगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह आर्य, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव प्रियंका अग्रवाल,कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी, सेवादल सचिव सगीरन खान, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिता शर्मा,वार्ड नं 41 के शुभम कसाना,प्रताप शर्मा,ओबीसी विभाग की राष्ट्रीय सचिव रंजना सिंह,राजेश शर्मा,जयकिशन पंडित,शशांक जैन एडवोकेट,डी. पी चहलएनएसयूआई के सन्नी बादल,ललित,राहुल गुप्ता,योगेश बंसल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *