Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 21 at 8.39.14 PM

देशहित में किए गए कार्याे के लिए सदैव लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे राजीव गांधी:अभिलाष नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हरियाणा युवा कांग्रेस द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित‘मैं हूं राजीव’कार्यक्रम में फरीदाबाद से युवा कांग्रे्रस (ग्रामीण) अध्यक्ष अभिलाष नागर के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं का काफिला रवाना हुआ। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था और उन्होंने ‘स्व.राजीव गांधी जिंदाबाद,सोनिया गांधी ङ्क्षजदाबाद,राहुल गांधी जिंदाबाद,प्रियंका गांधी जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिलाष नागर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी द्वारा देश हित में दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता,

उन्होंने जहां देश में कंप्यूटर युग का सूत्रपात किया वहीं महिलाओं को 33 प्रतिशत भागेदारी दिलाना,पंचायती राज अधिनियम बनवाना तथा 18 वर्ष के आयु के युवाओं को मत का अधिकार दिलवाना जैसे अनेक कार्य है,जिनके लिए स्व.गांधी सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी युवा कांग्रेसी यह संकल्प लेते है कि देश में महंगाई और भ्रष्टाचार की जननी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए प्रत्येक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस सरकार का असली चेहरा लोगों के समक्ष उजागर करेगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गौरव नागर,विधानसभा अध्यक्ष तिगांव सुनील कुमार,विधानसभा उपाध्यक्ष दिवाकर वशिष्ठ,चिराग नागर,विवेक वशिष्ठ सहित अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *