Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 20 at 11.13.24 PM

गाँव गाँव पहुंचकर कांग्रेसियो ने किया जनसम्पर्क 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर।गोला तहसील क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार को तीन दिवसीय गाँव गाँव पहुंचकर महासंपर्क अभियान चलाया और लोगों को पार्टी की विचारधारा नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से  जानकारी देते हुए समर्थन मांगा।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाड़ा बेलसड़ा कोल्हुआ छपिया आदि गावों में घर घर जाकर लोगों से मुलाकात की। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ मिश्रा ने किया इस मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए जनता का अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है। आम जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है और इस सरकार में महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिसे जनता बर्दाश्त नहीं कर पा रही है आगामी चुनाव में यही जनता कांग्रेस की सरकार बनाकर दिखाएगी। जनसंपर्क के दौरान ब्लाक अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी रत्नेश तिवारी  केशव नन्द तिवारी सूरज तिवारी धर्मेंद्र शर्मा रत्नेश तिवारी सुमित तिवारी जितेंद्र दुबे भेदर तिवारी तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *