Breaking News

राजीव राष्ट्र के रत्नों में से एक – दया नंद शुक्ला

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन
आईबीएन न्यूज

 

मवई अयोध्या – दुनियां में कुछ लोग ऐसे भी जन्म लेते हैं,जो अपने सद्गुणों के जरिए आम इंसान न रहकर समाज व राष्ट्र के लिए बहुमूल्य रत्न साबित होते हैं। ऐसे ही प्रतिभा के धनी थे स्वर्गीय राजीव गांधी। जिन्होंने अपने कुशल नेतृत्व की बदौलत सियासी जमी पर चमकते सितारे की तरह दिखाई दिए। वे भारत को 21 वीं सदी में एक सर्व संपन्न व सुदृढ़ स्थिती में पहुंचाने के लिए पूरी तन्यमता से आजीवन प्रयासरत रहे।

यह विचार वरिष्ठ कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला ने भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने निवास रानी मऊ कुटी पर आईबीएन न्यूज संवाददाता से राजीव गांधी का व्यक्तित्व व कृतित्व विषयक पर खास बातचीत में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का व्यक्तित्व बहुत ही विराट था। गांवो, गरीबों का समग्र उत्थान उनका मौलिक चिंतन था। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने युवा व महिला कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। जिसमे 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार प्रदान किया। व महिलाओं के लिए पंचायत संस्थाओं में एक तिहाई सीटें आरक्षित कर उनके आत्म सम्मान व गौरव की भावना को परवान चढ़ाया। विज्ञान व प्रोघोगिकी के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए प्रयास उल्लेखनीय रहेंगे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

नामांकन के पांचवे दिन 08 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. बहुजन समाज पार्टी से संदेश यादव ने 02 सेट में नामांकन किया

    Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव देवरिया (सू0वि0) 13 मई।  लोकसभा …