Breaking News
c8553bd4 6221 4ccd 89cc d8bc7f971ba6

कांग्रेसी नेताओं ने किया क्लर्काे व आशा वर्करों के धरने का समर्थन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टc8553bd4 6221 4ccd 89cc d8bc7f971ba6

फरीदाबाद:सेक्टर-12 लघु सचिवालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे क्लर्क वेलफेयर एसोसिएशन सोसायटी हरियाणा एंड आशा वर्कर्स का धरना सोमवार को भी जारी रहा। आज धरने पर कांग्रेसी नेताओं ने पहुंचकर क्लर्काे व आशा वर्कर्स की मांगों को जायज करार बताते हुए उन्हें पार्टी की ओर से समर्थन दिया।

इस मौके पर मुख्य रूप प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़,पराग शर्मा मेम्बर एआईसीसी,रिंकू चंदीला लोकसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जया शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेता,कांग्रेसी नेता संजय सोलंकी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले करीब 39 दिनों से क्लर्क अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे है। लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी सुध नहीं ली है। उन्होंने क्लर्काे की 35400 मानदेय देने की मांग को जायज करार देते हुए कहा कि इस महंगाई में परिवार का भरण पोषण करने के लिए इतना मानेदय तो सरकार को देना ही चाहिए क्योंकि क्लर्क वह होते है, जो हर कार्यालय में काम करवाने में अहम भूमिका निभाते है।

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी है इसलिए वह इस तरह के तुगलकी फरमान जारी कर कर्मचारियों को गुमराह करने में लगी है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर भी पिछले कई दिनों से मांगों के लिए धरने पर बैठी है, उनकी मांगों को भी सरकार द्वारा जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

कांग्रेसी नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को विश्वास दिलाया कि उनके अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है और हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *