Breaking News

सर्वश्रेष्ठ ब्राह्मण महासमिति द्वारा नवागत एस डी एम को दी गयी बधाई।

सर्वश्रेष्ठ ब्राह्मण महासमिति संपूर्ण भारत के महाराजगंज इकाई द्वारा आज प्रदेश प्रभारी पंडित दिग्विजय नाथ द्विवेदी जी तथा मंडल अध्यक्ष गोरखपुर पंडित महंत प्रेमनाथ गिरी जी के निर्देशन में जिले के सभी पदाधिकारी गण नव पदोन्नत एस०डी०एम ०माननीय राहुल देव भट्ट तथा नवागत एस०डी०एम ०माननीय प्रमोद कुमार जी से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर माननीय राहुल देव भट्ट ने सभी प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत किया तथा भविष्य में हर तरह से कानूनी सहयोग करने का आश्वासन भी दिया वही माननीय एस०डी०एम० महोदय निचलौल ने तहसील में कानून व्यवस्था व प्रशासन को चुस्त दुरुस्त करने की बात कही ।इस अवसर पर जिला प्रवक्ता फणीन्द्र कुमार मिश्र ने सभी पदाधिकारियों का परिचय करवाया तथा समिति के उद्देश्यों की बात की।इस अवसर पर भविष्य में समिति द्वारा एक विशाल रैली (कोरोना काल के बाद) करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंडित प्रदीप चतुर्वेदी जी, जिला संगठन मंत्री पंडित शत्रुघ्न मिश्रा जी, जिला महामंत्री आशीष मणि त्रिपाठी जी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित सतीश पांडे जी, जिला संगठन मंत्री पंडित पवन दुबे जी ,जिला संगठन मंत्री पंडित अभिषेक दुबे जी तथा हरिओम पांडे जी ब्लॉक प्रभारी निचलौल उपस्थित रहे।
फणीन्द्र कुमार मिश्र
संवाददाता सिसवा बाजार

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *