Breaking News

सिसवा के रामलीला महोत्सव को लेकर वित्त राज्य मंत्री व सांसद महाराजगंज द्वारा मिला शुभकामना संदेश, तैयारियां लगभक पूरी

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
आगामी 14 अक्तूबर से स्थानीय नगर सिसवा बाजार में होने वाले रामलीला महोत्सव को लेकर नगर में काफी उत्साह है जिसके लिए संगठन को अनेकों सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं, व व्यवसायियों द्वारा बधाइयां व शुभकामनाएं भी मिल रहे हैं।

इस संदर्भ में हिंदू कल्याण मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया ने बताया कि यह आयोजन नगर के बच्चों द्वारा आयोजित किया जाएगा जिसको लेकर नगरवासियों में काफी उत्साह है। हमारे आयोजन की तैयारियां लगभक पूरी हो चुकी है, क्षेत्रीय बच्चें पिछले एक माह से रामलीला के विभिन्न पत्रों के लिए अभिनय कर रहे हैं। इससे बच्चों के संस्कार का विकास होगा व उन्हें अपनी संस्कृति का बोध होगा, जो हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए संगठन को वित्त राज्य मंत्री माननीय पंकज चौधरी द्वारा भारतीय डाक से प्राप्त पत्रक द्वारा 14 से 18 अक्तूबर तक होने वाले रामलीला महोत्सव को लेकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए गए हैं जिसको लेकर संगठन में खुशी का माहौल है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *