Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 30 at 8.09.59 AM

वन स्टाप सेन्टर, जिला चिकित्सालय में स्वच्छता जागरूकता अभियान शिविर का हुआ आयोजन

 

बलिया। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अमित पाल सिंह के आदेशानुसार सोमवार को वन स्टाप सेन्टर, जिला चिकित्सालय बलिया में स्वच्छता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव हरीश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।WhatsApp Image 2024 09 30 at 8.09.44 AM WhatsApp Image 2024 09 30 at 8.09.59 AM

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव हरीश कुमार द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्वोधन में कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि यदि उनके साथ घर में किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या प्रताड़ना होती है तो वह बिना किसी डर के अपनी समस्या हम तक पहुंचाएं तथा लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अधिनियम बच्चों के प्रति होने वाले लैंगिक उत्पीड़न, लैंगिक शोषण एवं पोर्नाेग्राफी जैसे जघन्य अपराधों को रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बनाया गया है तथा यह एक्ट भारत के सभी नागरिकों पर लागू हैं। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक श्रीमती प्रिया सिंह, नीलम शुक्ला नर्स, बैजन्तीमाला केस वर्कर, श्री हर्षवर्धन कार्यालय सहायक, एवं अन्य पीड़ित महिलायें उपस्थित रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *