Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 30 at 8.11.21 AM

बलिया, बाढ़ प्रभावित लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

 

आवश्यक दवाओं,क्लोरीन व ब्लीचिंग पाउडर का किया गया वितरणWhatsApp Image 2024 09 30 at 8.11.21 AM

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज जनपद-बलिया की संचारी रोग नियन्त्रण की मेडिकल टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर जरूरतमंदों एवं बाढ़ प्रभावित करीब 70 लोगों का स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक दवाओं,क्लोरीन व ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया।
प्रभावित क्षेत्रों में जनमानस को संक्रामक/संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। संचारी टीम द्वारा कोटवॉ ब्लाक के बाढ़ प्रभावित गाँव- दुबे छपरा, पाण्डेयपुर, जगदेवा व टेंगरहीं और मुरली छपरा ब्लाक के चॉद दियर का भ्रमण किया गया एवं पीडितों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी गई।
संचारी टीम के नोडल अधिकारी डॉ० अभिषेक मिश्रा के पर्यवेक्षण में मेडिकल टीम में जिला चिकित्सालय बलिया के चिकित्सक डॉ० अफजल अहमद, शैलेन्द्र पाण्डेय, आशुतोष राय, सुरेश्वर पाठक व अरविन्द कुमार सिंह आदि सम्मिलित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *