Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 10 at 21.51.07

नगर विधायक व तहसीलदार ने भी बाढ़पीड़ितों की मदद की

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। आज मंगलवार को नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व तहसीलदार सुनील कुमार ने भी बाढ़पीड़ितों की मदद की उनके साथ एक बड़ी व दो छोटी नौका लेकर तहसीलदार सुनील कुमार राजस्व निरीक्षक मझवां व क्षेत्रीय लेखपालों शशिकांत,सुभाष, ओम प्रकाश की टीम के साथ बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित ग्राम हरसिंहपुर, मल्लेपुर,तिलठी, विकास खण्ड कोन में छतों पर शरण लिये परिवारों को 500 लंच पैकेट वितरित किया गया ज्ञातव्य है कि उपरोक्त ग्रामों में राहत व बचाव कार्य हेतु कुल 6 नावें लगाई गई है.

जिसमें तहसील सदर में कुल 45 ग्राम अभी तक बाढ़ से प्रभावित छोटी बड़ी मिलाकर कुल 50 नावों का संचालन बचाव एवं राहत कार्य हेतु किया जा रहा है तहसीलदार सदर द्वारा एक दर्जन से अधिक बाढ़ प्रभावित ग्रामों का दौरा किया गया तथा प्रभावित फसलों मकानों,मवेशियों का आंकलन किया गया साथ ही ग्राम जोपा, बबुरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक केसाथ किया गया मौके पर पशुपालन विभाग की टीम भी मौजूद रही उन्हें तत्काल सभी पशुओं को एच एस व खुरपका मुंहपका के टीके लगवाने व क्षेत्रीय लेखपाल को बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों, मकानों आदि का सर्वे कर मुआवजादेने की की कार्रवाई करें ग्रामीणों को पशुओं व बच्चों को बाढ़ के पानी मे न जाने के निर्देश दिए साथ ही प्रशासन की ओर पूर्ण सहयोग व हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *