Breaking News
1d1fa680 d754 4ff6 856c 39de71a657e7

मुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या ली अंतरिक्ष की जानकारी..

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा1d1fa680 d754 4ff6 856c 39de71a657e7
ग्राम पंचायत पलिया लोहानी विकासखंड हैरिंगटनगंज के कंपोजिट विद्यालय में तैयार की गई अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला में आयोजित 2 दिवसीय “ओरिएंटेशन सेशन प्रोग्राम” में मुख्य विकास अधिकारी, श्रीमती अनिता यादव द्वारा प्रतिभाग किया गया!

अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला प्रयोगशाला में विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित गतिविधियां तैयार की गई हैं इसरो रॉकेट एग्जिवेशन, रोबोटिक्स प्रैक्टिकल,टेलिस्कोपिक एग्जिवेशन,थ्री डी प्रिंटर प्रैक्टिकल, टिंकर कैड सॉफ्टवेयर,सेटेलाइट, *चंद्रयान 3,पीएस एलवी, जी एस एल वी,और एम के 3 अप सभी तकनीक के बारे में उपस्थित परगत वरसाल, (यंग साइंटिस्ट)द्वारा सभी गतिविधियों की महोदया को जानकारी दी गई!

पलिया लोहानी स्पेस लैब में एस्ट्रोनॉमी प्रोजेक्ट किट,हेक्साकाप्टर ड्रोन किट,माइक्रोड्रोन एयरक्राफ्ट किट,सोलर एंड डीप स्काई आब्जर्वेशन टेलीस्कोप, प्रज्ञान स्केल माडल ग्रोवर, सेटेलाइट माडल सहित 42 संयंत्र उपलब्ध कराए गए हैं!

मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा प्रशिक्षक एवं संबंधित ग्राम प्रधान को उक्त स्पेस लैब में लगे हुए उपकरणों के संबंध में छोटी-छोटी वीडियो-ग्राफ एवं वॉइस नोट तैयार कर बच्चों को प्रशिक्षित करने हेतु निर्देशित किया साथ ही प्रशिक्षित हुए बच्चों से भी बातचीत कर जानकारी प्राप्त की!

उक्त केंद्र के माध्यम से केंद्र सरकार के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अनुरूप विद्यालय का विकास करने का प्रयास ग्राम पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री जी के विजन स्पेस एजूकेशन के सपनों को साकार करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्पेस लैब स्थापित करके बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार करने हेतु बढ़ावा देना है !

जिससे ग्रामीण प्रतिभाएं अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार करके अपनी पहचान बना सकें!
उक्त कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला पंचायत राज अधिकारी, अखिलेश मिश्रा खंड विकास अधिकारी, जिला समन्वयक दीपक सेन एवं अविरल पाठक, अपर बेसिक शिक्षा अधिकारी, संबंधित ग्राम प्रधान श्री अभिषेक सिंह, अशोक तिवारी प्रधान संघ अध्यक्ष, संबंधित ग्राम सचिव, विद्यालय के हेड मास्टर एवं अध्यापक गण, खंड प्रेरक गजेंद्र एवं नितिन सिंह, विद्यालय के बच्चे एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे!!

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *