Breaking News

चौतरवा:- चौतरवा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उच्च विद्यालय परसौनी फार्म मे भारतरत्न,पुर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकसभा का आयोजन किया गया

चौतरवा:- चौतरवा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उच्च विद्यालय परसौनी फार्म मे भारतरत्न,पुर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकसभा का आयोजन किया गया
बगहा/चौतरवा:- चौतरवा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उच्च विद्यालय परसौनी फार्म मे भारतरत्न,पुर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बाजपेयी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश राव एवं संचालन जिला मंत्री बच्चा पान्डेय ने किया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी पंचायतों मे स्व.अटल जी की स्मृति मे श्राद्ध भोज तथा परसौनी और चौतरवा चौक पर श्राद्ध भोज का आयोजन किया जायेगा।25 अगस्त को हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता बन्धु ईगलिशिया चौक पर अस्थि कलश का स्वागत करते हुए बगहा तक जायेंगे।
साथ ही साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवीन्द्र श्रीवास्तव की अगुआई में यह भी निर्णय लिया गया कि स्व. अटल जी की आपादमस्तक प्रतिमा परसौनी चौक के निर्माणाधीन गोल्मबर पर जनसहयोग से लगायी जायेगी। प्रतिमा हेतु लगभग पचास रुपये की सुची कार्यकर्ता बन्धुओं ने स्वेच्छा से अपने बीच से तैयार की।शोक सभा मे भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवींद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत हालदार, जिला मंत्री लालबाबू शर्मा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपु शाही, मंडल महामंत्री सुदामा खरवार, जिला पंचायती राज के संयोजक बबलु मिश्र, अजय चौबे, बिजय राव,पूर्व जिला पार्षद काशी बैठा,सुनील पान्डेय, गया नाथ यादव, रामा यादव,पंचायत अध्यक्ष गण उपस्थित रहे |

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *