Breaking News

Breaking: मूर्ति विसर्जन के दौरान बाइक के धक्के से महिला की मौत

 

संवादाता मो हदीश अहरौरा

अहरौरा- वाराणसी शक्तिनगर मार्ग स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के समीप शनिवार सायं 5.30बजे
विसर्जन जुलूस में जा रही महिला को सोनभद्र से जा रही तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने धक्का मार दी ,जिससे महिला की मौके पर हुई मौत हो गई।
महिला को धक्का मारते हुए बाइक सवार युवक डीजे में भी धक्का मार दिया । जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक लाची देवी 56वर्ष पत्नी लाल चंद्र निवासी कुदारान मा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जलूस में सम्मिलित थी।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेते हुए गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा प्रथा समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्यवाही करने में जुट गई।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

मवई अयोध्या – अब्दुल हमीद मेमोरियल इंटर कॉलेज के मेधावियों का हुआ सम्मान

  मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS इंटर में रोली यादव को 91.60, और हाई स्कूल में …