Breaking News

ब्रेकिंग पटना: पटना में टीचर मामा करता था गंदा काम, भांजी को अश्लील वीडियो दिखाते बहन ने पकड़ा

पटना में टीचर मामा करता था गंदा काम, भांजी को अश्लील वीडियो दिखाते बहन ने पकड़ा

पटना : राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पूरी तरह से जानने के बाद आपका रिश्तों के उपर से विश्वास उठ जाएगा. ये एक ऐसा मामला है, जिसके बारे में कभी किसी ने कल्पना ही नहीं की होगी. एक टीचर मामा की गंदी नियत पकड़ी गई है. उसे पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए टीचर मामा का नाम फरहान है. अपनी भांजी के उपर ही इसकी गंदी नजर थी।
महज 5 साल की मासूम बच्ची को ये मोबाइल के जरिए अश्लील वीडियो दिखाया करता था. मामा की गंदी हरकत का ये मामला राजधानी के फुलवारी शरीफ थाना के मनकियामा इलाके का है।
पकड़ा गया फरहान पेशे से टीचर है. लेकिन इसकी गंदी हरकतों ने हर किसी को परेशान कर दिया है. फरहान अपनी एक मुंहबोली बहन के घर अक्सर आता—जाता था. यू ट्यूब के जरिए इसने काफी सारे अश्लील वीडियो मोबाइल में डाउनलोड कर रखे थे. बहन के घर में बैठकर उसकी बेटी को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखा रहा था. पुलिस की मानें तो बच्ची की मां ने इसे रंगे हाथ पकड़ा. उसके बाद फुलवारी शरीफ थाना में कंप्लेन कर दिया. जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका है।
गंदी हरकत करने वाले फरहान को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम ने उससे पूछताछ किया. साथ ही उसके मोबाइल फोन को भी खंगाला. पुलिस की जांच और पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई. फरहान के मोबाइल में एक—दो नहीं, बल्कि कई अश्लील वीडियो मिला है. जिसे ये अपनी भांजी के अलावा कई और मासूम लड़कियों को दिखा चुका है. गणित पढ़ाने के लिए ये कई लड़कियों के घर पर जाता था. पढ़ाने के दौरान ही मौका पा कर उन्हें वीडियो दिखाया करता था. जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है. गंदी हरकत करने वाले इस शातिर को पुलिस ने अब जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट शिवम कुमार ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज एडीजी ने रौनाही थाना से सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या थाना रौनाही का मुआयना करने के लिए शुक्रवार को रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *