Breaking News

ब्रेकिंग पटना: मंजू वर्मा के घर सीबीआई का छापा

मंजू वर्मा के घर सीबीआई का छापा

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न कांड में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा कि मुश्किल है बढ़ती दिख रही है। मंजू वर्मा के पटना स्थित सरकारी आवास 12 स्टैंड रोड सहित बेगूसराय स्थित कुल पांच ठिकानों पर CBI छापेमारी कर रही है।
सुबह सवेरे CBI की छापेमारी
मंजू वर्मा के पटना स्थित सरकारी आवास पर सुबह तकरीबन 7:30 बजे CBI की टीम पहुंची। पटना के अलावा सीबीआई की टीम मंजू वर्मा के कुल 5 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जिसमें बेगूसराय स्थित चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के अंदर आने वाला उनके पैतृक गांव श्रीपुर का घर भी शामिल है। माना जा रहा है कि CBI को मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में मंजू वर्मा के खिलाफ ठोस इनपुट मिला है। जिसके बाद तकरीबन दर्जनभर CBI अधिकारियों की टीम छापेमारी में लगी हुई है। CBI की इस कार्रवाई से यह बात साफ है ब्रजेश ठाकुर के साथ संबंधों को लेकर मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा CBI के रडार पर है।

रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *