Breaking News
056c5848 7c0c 493f 9fb2 741c42d646d9

ब्रेकिंग न्यूज़ ऑपरेशन के बाद चली गई मरीज के आंख की रोशनी…….

अयोध्या आई हॉस्पिटल मेंअप्रैल में हुआ था ऑपरेशन,शिकायत पर सीएमओ ने बैठाई…056c5848 7c0c 493f 9fb2 741c42d646d9

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
आंखों के रोशनी की बेहतरी के लिए एक मरीज ने ऑपरेशन कराया। डॉक्टर ने दो माह तक दवा डालने की सलाह दी। आराम न होने पर पुन: संपर्क किया तो इलाज जारी रखने को कहा गया।

अंत में मरीज के आंखों की रोशनी पूरी तरह से चली गई। पीड़ित की शिकायत पर सीएमओ डॉ संजय जैन ने जांच बैठाकर पांच दिन में आख्या मांगा है।

गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के खोखिया निवासी मेहीलाल पुत्र जगन्नाथ का आरोप है कि उन्होंने छह अप्रैल, 2023 को अयोध्या आई हॉस्पिटल में डॉ आलोक कुमार से आंख का ऑपरेशन कराया था। दो माह तक दवा डालने के बाद आराम न होने पर उन्होंने दूसरे चिकित्सक से संपर्क किया तो बताया गया आंख की नस दब गई है।

दोबारा आकर ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक से संपर्क किया तो वह तीन माह तक दवा डालने की बात कहकर ठीक हो जाने का आश्वासन देते रहे। इस बीच आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई। आंख व सिर में अधिक दर्द होने पर वह एक अस्पताल में भर्ती रहा। वहां से डिस्चार्ज होने पर जब चिकित्सक से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि ऑपरेशन हमने कर दिया है, अब हमारी जिम्मेदारी नहीं है। साथ ही दुव्र्यवहार भी किया।

पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएमओ से की तो उन्होंने मामले को संज्ञान में लिया और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को जांच अधिकारी नामित करके पांच दिन के भीतर जांच आख्या मांगा है।
सीएमओ डॉ संजय जैन ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *