Breaking News
WhatsApp Image 2024 11 09 at 5.36.55 AM 1

ब्रेकिंग न्यूज क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने कोतवाली का किया निरीक्षण

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
बीकापुर अयोध्याWhatsApp Image 2024 11 09 at 5.36.55 AM 1
कोतवाली बीकापुर का बीकापुर सीओ सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने सलामी दी गई। सबसे पहले सीओ महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचे। तैनात महिला पुलिस कर्मी से दर्ज शिकायतों और उनके निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। कोतवाली परिसर में भवन की साफ सफाई, बैरक, हवालात, मैस, बाथरूम सहित पूरे भवन का अवलोकन किया। कोतवाली परिसर में हाल ही में रंगाई पुताई का काम हुआ है, इसलिए पूरा भवन चमक रहा था। अभिलेखीय निरीक्षण में अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर, सहित विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली।

जिसमें कोई खास कमी नहीं मिली। मैस में पहुंचकर खाने की गुणवत्ता को चेक किया गया। सीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कमी मिलने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। लंबित मामलों पर कार्रवाई कर जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। निरीक्षण के समय प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज समेत उपनिरीक्षको व पुलिस मौके पर उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *