Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 21 at 8.40.06 PM scaled

रामकाज में आतुर बोरली ग्रामवासी

 

बोरली में निकाली शोभायात्रा, महिलाओं ने गाये मंगल गीत

मनीष दवे IBN NEWSWhatsApp Image 2024 01 21 at 8.40.08 PM

भीनमाल :– निकटवर्ती बोरली गांव में अयोध्या में श्रीराम प्रतिष्ठा महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान डीजे की धुन पर महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नाचते गाते और झुमते हुए मंगल गीत गए। शोभायात्रा में भगवान श्री राम के जयकारों के साथ राम धुन की गूंज और भगवे ध्वज लहराते हुए पूरे गांव की परिक्रमा की।

शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक श्री राम के भजनों की प्रस्तुतियां दी एवं भगवान श्री राम की महा आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

हवन व महाप्रसादी आजWhatsApp Image 2024 01 21 at 8.40.06 PM scaled

श्री राम प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित भूतेश्वर महादेव मंदिर में आज यज्ञ का आयोजन होगा जिसमें ग्रामवासी आहुतियां देंगे। एवं समस्त ग्राम वासियों की ओर से महाप्रसादी का आयोजन होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *