Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 10 at 6.11.53 PM

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी-रिद्धि सिद्धि पैलेस बदायूं रोड लाल फाटक पर एक्स सर्विसमैन कोआर्डिनेशन कमेटी के द्वारा जनरल बिपिन रावत जी की श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय व अन्य कार्यकर्ताओं ने विपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीपक जलाकर विपिन रावत सहित अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय ने कहा कि मैं जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के निधन के बाद परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं यह एक अभूतपूर्व त्रासदी है और इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं

अपनी जान गंवाने वाले अन्य सभी सैनिकों के प्रति भी मेरी संवेदना है इस दुख की घड़ी में भारत एक साथ खड़ा है।यशवीर सिंह लोधी ने कहा कि जनरल विपिन रावत एक उत्कृष्ट सैनिक थे उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकरण में बहुत योगदान दिया वह एक सच्चे देशभक्त थे।
श्रद्धांजलि सभा में यशवीर सिंह लोधी, आर एल पाठक, कुलदीप सिंह, एमडी पांडे, श्याम सिंह, देवेंद्र सिंह, बदन सिंह मौर्य, ओमकार सिंह, उमेश चंद्र शर्मा, राजू उपाध्याय, ब्रिजेश साहू, विशाल राठौर, ब्रमशंकर सक्सेना, रतिभान राठौर, उमेश चंद्र शर्मा, रजनीश तिवारी समेत पूर्व सैनिक उपस्थित रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *