Breaking News
WhatsApp Image 2022 06 11 at 8.45.27 PM

नगर निकाय चुनाव में उतरे भाजपा और जजपा गठबंधन के चेयरमैन पद के प्रत्याशी संजय मनोचा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जजपा जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने फरीदाबाद से आई अपनी पूरी टीम के साथ डोर टू डोर लोगों से संपर्क कर मांगे वोट। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी जनहित में समाजसेवा के रूप में जनसेवा सेवा करते रहे हैं उनके कार्य शैली से क्षेत्रीय नागरिक भली भांति परिचित हैं इसलिए क्षेत्र के अच्छी छवि वाले प्रत्याशी संजय मनोचा को ही भारी मतों से जीता कर जिला नूंह के विकास कार्यों में गति लाने का काम करें।

इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष जेजेपी राजेश भाटिया के नेतृत्व में नूंह जिला के बहुत ही प्रबुद्ध समाजसेवी व अनेकों धार्मिक संगठनों के साथ जुड़े हुए व अपनी नूंह जिले के अंदर अमिट छाप छोड़ने वाले सरदार गुरुचरण सिंह ने जननायक जनता पार्टी के चेयरमैन प्रत्याशी संजय मिनोचा को अपना समर्थन व आशीर्वाद दिया व उनको जीत को सुनिश्चित किया। इस मौके पर अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष रूपराम गर्ग ने भी अपना समर्थन दिया। उनके साथ अधिवक्ता मानिक मोहन शर्मा,राकेश गर्ग हुनमान खींची मनोज गोयल रोहतास नाथ करामत अली लतीफ कुरेशी सरदार पलविंदर सिंह सहित अन्य कर्मठ कार्यकर्ता शामिल हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *