Breaking News

बिहार: तुरकौलिया में पीटकर पूर्व मुखिया की मौत पर हंगामा

तुरकौलिया में पीटकर पूर्व मुखिया की मौत पर हंगामा
तुरकौलिया (14 जुलाई 2018) तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के मुखिया मोख्तार आलम अंसारी उर्फ मुन्ना की पुलिस छापेमारी के दौरान मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस पर पीट-पीट कर मुन्ना की हत्या करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रमण कुमार और पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। पूर्व मुखिया के परिजन व ग्रामीणों की बातों को सुना। इस दौरान नाराज लोगों ने कहा कि पुलिस की पिटाई से पूर्व मुखिया की मौत हुई है।
इस घटना में लिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की जाए। एसपी ने मुन्ना के गांव सेमरा टोला में कथित जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी करने गई टीम का नेतृत्व कर रहे दरोगा राजेश कुमार समेत नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इस सिलसिले में मुन्ना के भाई अनवर आलम अंसारी ने पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उनके भाई घर से सटे खेत के बगल में बांस की छांव में बैठे थे। अचानक देखा कि कुछ लोग भाग रहे हैं। इसी बीच तुरकौलिया थाना के पुलिस पदाधिकारी व उनकी टीम ने मेरे भाई को पटक दिया और उन्हें बुरी तरह मारने लगे। उसी वक्त घटनास्थल पर ही मेरे भाई की मौत हो गई। खेत में काम कर रहे मजदूरों ने पुलिस के इस कृत्य को देखा और गांव में जाकर इसकी सूचना दी।
इसके बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सभी ने देखा कि पूर्व मुखिया की मौत हो चुकी है। अनवर ने कहा है कि बेकसूर भाई को पुलिस ने पीट-पीट कर मार डाला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे दरोगा राजेश कुमार समेत नौ पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कहा है कि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निलंबित किए जानेवालों में दरोगा के अलावा हवलदार अर्जुन राय, बीएमपी के सिपाही सुधीर कुमार, चितरंजन कुमार, संजीव कुमार, बिहार पुलिस के सिपाही अवधेश कुमार, पवन कुमार, पप्पू कुमार व चालक दीपक कुमार शामिल हैं।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *