Breaking News

बिहार: बगहा में बकरीद के मौके पर ईदगाहों में नमाजियों ने नमाज अदा किया

बगहा में बकरीद के मौके पर ईदगाहों में नमाजियों ने नमाज अदा किया
हजरत इब्राहिम अलैह की सुन्नत को बरकरार रखने एवं कुर्बानी का त्योहार बकरीद जिले में धूमधाम से बुधवार को मनाया गया। त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बगहा ईदगाह व मस्जिद में नमाज अदा की। उसके बाद एक दूसरे के गले मिले। सुबह नमाज अदा करने के लिए ईदगाह में काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे। इधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की गश्ती करती रही। वही बगहा थाना ईदगाह के समीप अपने दल बल के साथ मौजूद थे।
प्रखंड क्षेत्र में भी ईदगाहों में नमाजियों ने नमाज अदा किया।
बगहा में बुधवार को सभी प्रखंड क्षेत्र ईदगाहों में नमाजियों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे के गले मिलकर त्योहार की शुभकामना दी। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाने के थानाध्यक्ष पेट्रोलिंग पर रहे।
गांवों में भी ईदगाह में नमाजियों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे के गले मिले।
वही सभी गांवों में ईदगाह में नमाज अदा कर एक-दूसरे के गले मिले। इधर कई जगहों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।
वही बगहा में कई जगहों पर कुर्बानी का त्योहार बकरीद को लेकर पुलिस बलों के सहयोग से प्रतिनियुक्त शासन प्रशासन शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर अतिसंवेदनशील जगहों पर गश्ती करते देखे गए।।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *