Breaking News

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर फरीदाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया धूमधाम से विजय उत्सव

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: बिहार में एनडीए की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर है। इसी उत्साह के बीच फरीदाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में धूमधाम से विजय उत्सव मनाया।

जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि “बिहार की यह जीत विकास की जीत है, सुशासन की जीत है और भाजपा के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और उनके द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों पर जनता की मोहर है।”

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने गुंडाराज, अराजकता, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है और केवल विकास, पारदर्शिता एवं स्थिर शासन को चुना है। इसलिए जनता ने एक बार फिर एनडीए पर मजबूत भरोसा जताया है।

एनडीए की जीत के बाद फरीदाबाद भाजपा कार्यालय अटल कमल में कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया। ढोल-नगाड़े बजाए गए, कार्यकर्ताओं ने नाचकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी साझा की। मोदी जिंदाबाद और भाजपा जिंदाबाद के नारे कार्यालय में देर तक गूंजते रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ, हरेन्द्र भड़ाना, सीमा भारद्वाज, जिला सचिव मनीष छोंकर, गिर्राज त्यागी, पुनीता झा, आर.एन. सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, प्रभा सोलंकी, तृप्ति माला, कृष्ण पहलवान, नरेश भाटी, ललित भारद्वाज, संदीप बिधुड़ी, सौभाग्य लक्ष्मी, अभिषेक राणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंकज पूजन रामपाल ने यह भी कहा कि “जहां-जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सरसों ने चुनाव प्रचार किया, वहां एनडीए को भारी समर्थन मिला। फरीदाबाद के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी बिहार की इस ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा।”

उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, विधायक धनेश अदलखा सहित फरीदाबाद के अनेक कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …