Breaking News

“वोट चोरी रोककर बचाएंगे नेहरू की विरासत” — मनोज अग्रवाल ने भाजपा पर बोला हमला

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-64 स्थित कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला प्रभारी सुधीर चौधरी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए सुधीर चौधरी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “भाजपा व चुनाव आयोग द्वारा वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।”

इसके साथ ही उन्होंने 15 नवंबर को फरीदाबाद में होने वाले वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत आयोजित रोष प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा—

“लोकतंत्र की आत्मा मतदान का अधिकार है और भाजपा सरकार उसी आत्मा की हत्या कर रही है। मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़कर और असली मतदाताओं को बाहर कर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। हरियाणा कांग्रेस मांग करती है कि इस मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो।”

पीसीसी डेलिगेट प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि भाजपा फर्जी मतदाता जोड़कर लोकतंत्र को कलंकित कर रही है। वह बोलीं—

“यह सिर्फ चुनाव की गड़बड़ी नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों पर खुला डाका है। हम इस लड़ाई को संसद से लेकर सड़क तक लड़ेंगे।”

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में हेराफेरी कर जनमत विकृत करने की कोशिश की जा रही है, जो जनता के विश्वास को तोड़ने का अपराध है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप शर्मा, महिला कांग्रेस महासचिव सोनू चौधरी, गजना लाम्बा, राजेंद्र चौहान, सेवादल सचिव सगीरन खान, नसीमा शेख, अनीता शर्मा, शुभम कसाना, शलभ गर्ग, संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

 

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …