Breaking News

बिहार: उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शिवहर में युवा संकल्प सम्मेलन के माध्यम से संगठन पर दिया बल

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शिवहर में युवा संकल्प सम्मेलन के माध्यम से संगठन पर दिया बल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन में युवाओं को आह्वान किया है कि एक हो
प्रभारी मंत्री राणा रणधीर ने युवाओं को एक होने तथा केंद्र सरकार की उपलब्धि गिनाये
शिवहर—जिला भाजपा युवा संकल्प सम्मेलन में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि युवा देश का भविष्य है जिनके बल पर समाज में परिवर्तन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा है कि देश तेजी से विकास की राह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पड़ रहा है पूरे विश्व में हिंदुस्तान का नाम रोशन हुआ है उन्होंने केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार की योजनाओं धरातल पर उतारने की भी बात कही है जबकि प्रभारी मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कहा है कि गांव में रहने वाले हमारे किसान भाई के लिए हमारी सरकार चिंतित है वह धान की खरीदारी में 200 प्रति कुंटल बढ़ाने की भी बात कही है।
इससे पहले भाजपा जिला जिला अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में फूल माला से मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन जिला प्रभारी मंत्री राणा रणधीर सिंह चौहान सहित नेताओं को स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का अध्यक्षता भाजपा जिला युवा अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह चौहान एवं कार्यक्रम का संचालन संजय तिवारी ने किया
जबकि स्थानीय सांसद रामादेवी ने कहा है हमारे सरकार में कोई भी घोटाला नहीं हुआ है यह केंद्र सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है सांसद रमा देवी ने कहा है कि युवा शक्ति के कारण ही हमारे देश में एक भी घोटाला इन विगत 4 सालों में नहीं हुआ है भाजपा की सरकार अस्थाई है।
जबकि सीतामढ़ी के पूर्व विधायक सुनील कुमार पिंटू ने कहा है कि केंद्र सरकार हर एक लोगों की चिंता करती है चाहे वह गरीब हो , चाहे समाज के अंतिम व्यक्ति हो, सब को खोज खबर रखने वाले हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाथ मजबूत करने के लिए युवा संकल्प सम्मेलन किया जा रहा है युवाओं को एक होना होगा
भाजपा जिला युवा अध्यक्ष धीरज सिंह चौहान के द्वारा सभी अतिथियों को तलवार भेंट किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन, ढाका के पूर्व विधायक पवन जयसवाल ,चिरैया के विधायक लाल बाबू गुप्ता, चिरैया के पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद ,शिवहर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शशि भूषण सिंह ,डॉ अर्चना, मनोरमा त्रिवेदी ,शिवहर लोकसभा के लीगल प्रभारी मनीष गुप्ता ,भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे, जिला भाजपा युवा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह चौहान सहित जिलेभर के भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भाजपा युवा जिला अध्यक्ष मौजूद थे।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *