Breaking News

बीगोद – बिगोद में धूमधाम से निकली गणपति बप्पा मोरिया की शोभायात्राष

प्रमोद गर्ग पत्रकार】बीगोद 23सितंबर—— अनंत चतुर्दशी के दिन 10 दिनों से चलने वाला गणपति महोत्सव गणपति बप्पा मोरया उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। गणपति विसर्जन से पूर्व पंडित नंद कुमार शर्मा द्वारा सुबह 8:00 बजे कार्यक्रम के अध्यक्ष दिनेश संचेती दिनकर द्वारा पूजा अर्चना महाआरती की गई।महाआरती ढोल नगाड़ों की धुन की गई ।कस्बे के आसपास क्षैत्र से हजारों की सख्या मे महिलाएं बच्चे पुरुष बुजुर्ग उपस्थित थे। आरती के बाद संचेती परिवार बिगोद द्वारा 210 0 लड्डू को भोग लगाया गया। और प्रसाद वितरित किया। समय अनुसार मूर्ति को विसर्जन के लिए गणेश महोत्सव समिति के सदस्यों ने अपने हाथों में लेकर बालाजी चौक में ले जाकर बैलगाड़ी में विसर्जन के लिए गणपति को बिठाया। फिर बाद में फिर बालाजी चौक से शोभा यात्रा रवाना हुई। शोभा यात्रा का ड्रोन कैमरा द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया गया। दिनेश संचेती के नेतृत्व में गणेश महोत्सव के समिति के सदस्य व ग्रामवासी बालाजी चौक से ढोल नगाड़े डीजे की धुन पर सभी व्यक्ति नाचते गाते चल रहे थे। एक अलग की तरह का दृश्य लग रहा था।चारों तरफ गणपति बप्पा मोरिया अब के बरस तू जल्दी आ की आवाज सुनाई दे रही थी ।सभी लोग गणपति विसर्जन गणपति की विदाई को लेकर उत्साह उमंग दिखाई दे रहा था। कस्बे में सिंधी समाज की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लाया गया। वहां से शोभायात्रा बाजार बस स्टैंड चमन चौराहा के मुख्य मार्ग से होती हुई निकली। इस शोभायात्रा में समिति के सदस्य विशेष वेशभूषा में नाचते गाते हैं डांडिया खेलते हैं ,गुलाल लगाते , पुष्प वर्षा करते तीन की कतार में गणपति विसर्जन के लिए आगे चलरहे थे। चारों तरफ गणपति बाबा मोरिया की गूंज लोगों के कानों को सुनाई दे रही। गणपति का विसर्जन पवित्र सरोवर त्रिवेणी संगम किया गया । गणेश उत्सव कार्यक्रम कार्यक्रम को 5 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष मे कार्यक्रम का आयोजन हुआ था

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *