Breaking News
0bef931f 39b4 40f9 b957 c6f1e40befee

बिग ब्रेकिंग:सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर 26 जुलाई शाम पांच बजे तक रोक लगायी

 

 

राकेश की रिपोर्ट

 

वाराणसी: हम निर्देश देते हैं कि वाराणसी के जिला न्यायालय का आदेश बुधवार (26 जुलाई) शाम पांच बजे तक अमल में नहीं आएगा बिग ब्रेकिंग सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर 26 जुलाई शाम पांच बजे तक रोक लगाने का आदेश दिया है.

 

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद कमेटी से इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है.ये सुनवाई कमेटी की याचिका पर हुई.

 

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने आदेश में कहा, “हम निर्देश देते हैं कि वाराणसी के जिला न्यायालय का आदेश बुधवार (26 जुलाई) शाम पांच बजे तक अमल में नहीं आएगा और इस बीच पक्षकार इलाहाबाद हाई कोर्ट में में वाराणसी जिला न्यायालय के आदेश को चुनौती दे सकते हैं.”

IMG 20230724 WA0003

आईबीएन के सहयोगी पत्रकार टीम के मुताबिक़, इसके पहले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, “मौके पर एक ईंट तक नहीं हिलाई गई है और न ही ऐसा करने की कोई योजना है.”मेहता ने कहा कि सर्वे के तहत सिर्फ़ माप लिया जा रहा है. मौके पर तस्वीरें और वीडियो खींची जा रही है।

 

सुप्रीम कोर्ट ने इस बात को भी रिकॉर्ड में लिया कि एएसआई किसी तरह की कोई खुदाई नहीं कर रही है.

IMG 20230724 WA0004

कोर्ट ने कहा कि ये तय किया जाए कि अगले एक हफ्ते तक परिसर में किसी तरह की खुदाई नहीं की जाए.

 

मुस्लिम पक्ष की ओर से कोर्ट में पेश हुए वकील ने वाराणसी की अदालत के सर्वे किए जाने के आदेश के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.

 

शुक्रवार को वाराणसी की अदालत ने एएसआई को ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे किए जाने का आदेश दिया था. अदालत ने चार अगस्त तक इस मामले में रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा था.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *