Breaking News
WhatsApp Image 2022 09 09 at 8.03.05 PM

विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू ने बी डी ओ को सौंपा ज्ञापन

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

मवई अयोध्या – भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में खण्ड विकास अधिकारी मवई रशेष कुमार गुप्ता को विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया।चक मार्ग गाटा संख्या 761,750 तथा 757 मिट्टी पटाई कराने तथा रेछ गांव में अहीर तालाब पर जाने के लिये रास्ता न होने की शिकायत ज्ञापन के माध्यम से की गई।

 

इसी प्रकार ग्राम नेवरा में छुट्टा जानवरों से किसानों की फसलों का हो रहा नुक्शान को देखते हुए छुट्टा जानवरों को पकड़वा कर गौ आश्रय स्थल भेजने की मांग की। परिवार रजिस्टर में नाम दुरुस्तीकरण, व ग्राम संडवा में दिनेश कुमार व बाबादीन के घर के सामने से मस्जिद के पास तक पक्का नाला बनवाने तथा नाले में लगे जर्जर पेड़ को कटवाने की मांग की है।ज्ञापन देने वालों में कामता वर्मा,दिनेश कुमार,उमेश कुमार,ओम प्रकाश रावत,राम सागर,वेद प्रकाश गौतम,लाला रावत आदि शामिल थे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *