Breaking News

मुख्य तिराहे पर निर्मित मूत्रालय अपने बदहाली पर बहा रहा आंसू

Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
ठूठीबारी कस्बे के मुख्य तिराहे पर बना मूत्रालय कस्बे की सुंदरता पर जहाँ दाग लगा रहा है तो वहीं आगंतुको का दुर्गंध भरी बाहों से स्वागत भी कर रहा है ।

बताते चले कि प्रमुख तिराहे पर स्थित पुलिस बूथ के पीछे बना प्रसाधन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है देख रेख के अभाव में गंदगी का ढेर व उससे निकलने वाली बदबू से आस पास के ग्रामीण काफ़ी परेशान हैं । इस बाबत समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मेन तिराहा होने के वजह से चहल पहल लगा रहता है जिससे यहां के व्यापारी अपने परिवारजनों के पालन पोषण करने के लिए इस दुर्गंध के वातावरण में रहने को विवश है। कई बार इस बारे मे आवाज उठाई गई लेकिन जिम्मेदार आश्वासन देकर मौन हो जाते है । सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गली गली में स्वच्छता को लेकर सजग है परन्तु मेन तिराहे पर इस तरह की गन्दगी सभी प्रयासों पर पानी फेर रही है । इस बाबत ग्राम प्रधान अजीत कुमार ने बताया कि निरंतर सफाई के लिए हम सजग हैं मामला संज्ञान में है जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

WhatsApp Image 2026 08 29 at 8.41.30 PM

अवैध चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर लतीफपुर वनस्थली विद्यालय के पास से पुलिस ने पकड़ा मीरजापुर। अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *