Breaking News

बेतिया: दहेज दानव ने दहेज की खातिर नवविवाहिता पर जुल्म ढा कर घर विहीन किया

दहेज दानव ने दहेज की खातिर नवविवाहिता पर जुल्म ढा कर घर विहीन किया
दहेज लेना और दहेज देना गैरकानूनी के होने के साथ-साथ अपराधी घोषित किया गया है मगर दहेज दानवों ने दहेज नहीं मिलने के कारण शादी में व्यवधान तो डालते ही हैं उसके अलावा शादी के बाद भी दहेज मांगने की प्रक्रिया चलती रहती है। सरकार ने दहेज प्रथा के विरुद्ध हो कई कड़े नियम बनाए हैं मगर इस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। दहेज पीड़ित अगर अपनी फरियाद को लेकर थाना परिसर में जाते हैं तो उनका सुनने वाला कोई नहीं होता है जब के दहेज दानवों नवविवाहिता ऊपर इतनी जुल्म करते हैं कि अगर इसका आकलन किया जाए तो दहेज दानव को मौत की सजा मिलनी चाहिए।
शहर के इलाहाबाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिन प्रतिदिन दहेज से संबंधित दहेज पीड़ितों का दुख दर्द सुनने को मिलता है मगर इसका निराकरण करने वाला समाज में कोई पैदा नहीं हुआ है। इसी क्रम में स्थानीय शहर के उत्तर वारी पोखरा पर बनी पक्की बावली मोहल्ले में ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता से दहेज के रूप में ₹500000 की मांग की थी, लड़की वाले अपनी असमर्थता जताते हुए दहेज दानव को यह राशि देने से मजबूरी बताई मगर दहेज दानवों ने एक न सुनी और नवविवाहिता को बुरी तरह से मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़ित नवविवाहिता ने मजबूर होकर महिला थाना का शरण लिया, महिला थाना अध्यक्ष रमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि शिकारपुर के रहने वाली मुरली कटवा गांव की नूतन देवी ने एक लिखित आवेदन दिया है|
जिसमें उसने अपने ससुराल पक्ष के पति एवं अन्य के द्वारा मारपीट कर घायल करने और दहेज में ₹500000 नहीं देने के कारण घर विहीन कर दिया है। पीड़िता नवविवाहिता ने जो प्राथमिकी दर्ज कराई है उसमें मुख्य अभियुक्त अपने पति प्रवीण यादव ससुर शिव गोविंद यादव सास कंचन देवी ननंद रानी कुमारी नीतू कुमारी मनोरमा देवी सीमा देवी कथा राम नाथ यादव को मुख्य अभियुक्त बनाया है। पीड़िता ने अपने फर्द बयान में कहा है कि 5 मार्च 2017 को उसकी शादी पक्की बावली निवासी प्रवीण यादव से हुई थी जिसमें शादी मद में लगभग 1000000 रूपया खर्च किया गया था, मगर इधर ससुराल वालों के पक्ष के तरफ से फिर ₹500000 का डिमांड किया गया था|
इस मांग को पुति नहीं करने के कारण पीड़िता के पति एवं ससुराल वालों ने मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया और गर्म सलाखों से दागा पूरा शरीर दागदार कर दिया इतना ही नहीं ससुराल पक्ष वालों ने उसके भाई की कार को भी जबरदस्ती उठा कर घर ले आए, इस बीच पीड़िता के पति एवं इसके बहनोई रामनाथ यादव मैं इसके मायके जाकर इसके भाई की कार को जबरदस्ती उठा कर घर ले आए। दहेज लोभियों इस कदर तबाही मचाई के इस सभ्य समाज के लिए एक कलंक है। दहेज पीड़ितों का सुनने वाला इस संसार में कोई नहीं है ना पुलिस प्रशासन और और ना ही समाज के सामाजिक कार्यकर्ता ही मदद करते हैं जिससे दहेज दानों का मनोबल बढ़ा रहता है, अगर समय पर कार्रवाई हो जाती तो फिर इस घटना की पुनरावृति नहीं होती। समाज के अंदर इस बुराइयों को दूर करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर इसके विरुद्ध आवाज बुलंद करनी पड़ेगी।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news  बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *