Breaking News

सवा करोड़ की जमीन 20 लाख में खरीद कर नए विवादों में घिरे बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी र्खास्तगी की मांग

IBN NEWS

सवा करोड़ की जमीन 20 लाख में खरीद कर नए विवादों में घिरे बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, आप ने की बर्खास्तगी की मांग।

आप सांसद संजय सिंह ने यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप।
मुख्यमंत्री से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग।

लखनऊ। संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि मंत्री बनने के बाद सतीश द्विवेदी ने करोड़ों की जमीन खरीदी हैं, उन्होंने मीडिया के समक्ष कुछ दस्तावेज पेश किए और पूछा कि मंत्री बताएं इन जमीनों को खरीदने के लिए पैसा कहाँ से आया।

लखनऊ उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्‍टर सतीश द्विवेदी पर आम आदमी पार्टी ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। भाई डॉ0 अरुण द्विवेदी के इस्तीफे के बाद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने मंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की है।

संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि मंत्री बनने के बाद सतीश द्विवेदी ने करोड़ों की जमीनें खरीदी हैं। उन्होंने मीडिया के समक्ष कुछ दस्तावेज पेश किए और पूछा कि मंत्री बताएं इन जमीनों को खरीदने के लिए पैसा कहाँ से आया। आम आदमी पार्टी ने सतीश द्विवेदी की शिकायत लोकायुक्त से करने की बात भी कही है।

 

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय सिंह ने कहा कि इस्तीफा तो उसका होना चाहिए जिसने अपने प्रभाव से छोटे भाई को गरीब कोटे से असिस्टेंट प्रोफ़ेसर बनवाया। उन्होंने कहा कि जिसने गरीब का हक खाया वह बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी हैं। सतीश द्विवेदी के प्रभाव में उनके भाई का ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट जारी करने वाले एसडीएम और दो साल पुराने प्रमाणपत्र को स्वीकार कर नियुक्ति कराने वाले कुलपति को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सतीश द्विवेदी के इस्तीफे की मांग करते हुए संजय सिंह ने कहा कि मंत्री को बताना पड़ेगा कि महंगी जमीनें खरीदने के लिए उनके पास पैसे कहाँ से आए? क्या उन्होंने बच्चों को फटे जूते और स्वेटर देने वाली कंपनियों से पैसे मिले? संजय सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में वे अन्य मंत्रियों के भ्रष्टाचार के कागजात भी लेकर आएंगे।

 

मंत्री ने खरीदी करोड़ों की जमीन
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि 2017 में मंत्री बनने के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री ने तमाम अनाप-शनाप जमीन खरीद के अकूत संपत्ति बनाई। उन्होंने जमीनों के कागज दिखाते हुए कहा कि सतीश द्विवेदी ने जफर अली की सात करोड़ की जमीन मंत्री ने महज 20 लाख रुपये में खरीदी। माँ के नाम पर मंत्री द्वारा महज 12 लाख रुपये में एक जमीन खरीदी, जिसका सर्किल रेट 65 लाख रुपये है और बाजार की कीमत पांच करोड़ रुपये है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *