Breaking News

बहराइच: तोगड़िया ने किया राजनीतिक पार्टी का ऐलान,खुद भी लड़ेंगे चुनाव,दिया नारा ‘अबकी बार हिन्दू सरकार’

तोगड़िया ने किया राजनीतिक पार्टी का ऐलान,खुद भी लड़ेंगे चुनाव,दिया नारा ‘अबकी बार हिन्दू सरकार’
अन्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मंगलवार को अयोध्या में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया। अयोध्या में आयोजित संकल्प सभा में बोलते हुए तोगड़िया ने कहा कि एक महीने बाद दिल्ली में नई पार्टी के नाम की घोषणा की जाएगी। तोगड़िया ने अन्य हिंदू संगठनों को भी नई पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया।
तोगड़िया ने अबकी बार हिंदू सरकार का नारा देते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में उतरेगी। सरकार बनने के तीन माह के भीतर ही अयोध्या, काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण शुरू होगा। साथ ही अल्पसंख्यक जनसंख्या नियंत्रण पर कानून भी बनेगा। उन्होंने एक बूथ 25 यूथ का भी नारा दिया। तोगड़िया ने खुद भी चुनाव लड़ने की बात कही।
प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि वे ‘राम मंदिर नहीं, तो वोट नहीं’ आंदोलन को खत्म करने वाले नहीं हैं। अबकी बार हिंदुओ की सरकार बनेगी। जल्द ही इस पर फैसला होगा कि किसे वोट देना है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता के सामने एक नया विकल्प देना है। उन्होंने कहा कि जो भी राम मंदिर निर्माण की बात करेगा, वोट उसी को मिलेगा यह जानकारी बहराइच जिला अध्यक्ष धर्मराज पांडे ने दी।
विवेक कुमार श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी एवं बजरंग दल उपाध्यक्ष जनपद बहराइच

रिपोर्ट विवेक कुमार श्रीवास्तव ibn24x7news बहराइच

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *