Breaking News

बगहा:- मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों को प्रखंड स्तर पर किया गया सत्यापन

बगहा:- मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों को प्रखंड स्तर पर किया गया सत्यापन
बगहा:- बगहा एक प्रखंड सभागार भवन मे मुख्यमंत्री परिवहन योजना के लिए प्राप्त आवेदनो का सत्यापन किया गया।प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि प्रखंड स्तर पर जिन लोगो के तहत अपना आवेदन किया गया था।जो 77 आवेदकों ने आवेदन जमा किये थे।उक्त प्राप्त आवेदन का स्कूटनी किया गया है।जिसमे दो आवेदनों को सही नही पाया गया। उक्त समय उसे रद्व कर दिया गया है।उन्होने बताया कि पंचायत से प्रखंड मुख्यालय तक आने के लिए लोगो को बडी कठिनाई झेलनी पड़ती है।
जिसको देखते हुए बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत वाहनों का परिचालन ग्राम पंचायत से प्रखंड मुख्यालय तक जाने के लिए प्रत्येक पंचायत में पांच वाहनों की खरीद पर खरीद मूल्य के 50% तक की राशि अथवा अधिकतम एक लाख रुपये अनुदान स्वरूप राशि का भुगतान परिवहन विभाग द्वारा दिया जाएगा। और आगे बताएं कि पांच लाभार्थियों में तीन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के होंगे एवं दो लाभार्थी अत्यंत पिछड़े वर्ग के होंगे। एक पंचायत में पांच वाहनों का वितरण किया जाएगा साथ ही पंचायत के लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही आवागमन की सुविधा भी बढ़ेगी।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *