Breaking News

बगहा:- वाल्मीकिनगर सांसद सतीश चंद्र दुबे ने विशाल मेगा मार्ट पूर्णिमा ट्रेड कॉम बगहा 2 किया उद्घाटन

बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
बगह: -बगहा शहर के जे एम प्लाजा स्टेशन रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट पूर्णिमा ट्रेड कॉम बगहा 2 का उद्घाटन बाल्मीकिनगर लोकसभा के सांसद सतीश चंद्र दुबे व भाजपा जिलाध्यक्ष गंगा पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि बगहा की जनता को सस्ता सुलभ जीवनपयोगी सामान उपलब्ध कराने के लिए इस मेगा मार्ट को लोगों के लिए शुभारंभ किया गया है। वही मार्ट के प्रोपराइटर राजन सिंह,के पुत्र तुषार सिंह व उदयन सिंह ने बताया कि आज जहां महंगाई के कारण लोगों को अपने जीवनपयोगी वस्तुएं चाहे वह खाद्यय वस्तु,कपड़ा या अन्य सामान लेने में भारी भरकम पैसा देना पड़ता है। लेकिन इस मार्ट के द्वारा लोगों को बाजार से काफी सस्ता एवं उत्तम क्वालिटी का सामान व घरेलू वस्तुएं मुहैया कराया जाएगा।साथ ही
कई तरह के आकर्षक छुट दिए गये है.घर में उपयोग में आने वाले हर एक समान यहाँ उपलब्ध है।ग्राहक अपनी सुविधानुसार खरीददारी कर सकते है।
बताते चले कि आज कल जहां शहरों में रोजाना मेगा मार्ट खुल रहे हैं। वही बगहा अनुमंडल का पहला मेगा मार्ट हैं।साथ ही मेगा मार्ट से सस्ते दरों पर समान उपलब्ध कराने वाले प्रतिष्ठानों से आमजन को खरीददारी करने में सहूलियत भी होगा।मौके पर आनंद सिंह, रणजीत राव,मनोज सिंह,राकेश सिंह,दयाशंकर सिंह,सोमेश पांडेय, दीपक राही, पवन सिंह,अमरेश श्रीवास्तव,दीपू तिवारी,रितु जायसवाल,संजय पांडेय ,प्रवीण श्रीवास्तव,सुजीत चौरसिया,पवन कुमार सिंह , दुर्गेश पाण्डेय,सुशील सिंह , अवधेश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *