Breaking News

बगहा:- पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के श्राद्धकर्म कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बगहा:- पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के श्राद्धकर्म कार्यक्रम का किया गया आयोजन
भाजपा के प्रथम अध्यक्ष,पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी अब हम लोगों के बीच नहीं रहे। लेकिन उनकी यादों को और अधिक संजोने के लिए यह श्राद्धकर्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सांसद श्री दुबे
बगहा:- वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के बासगाव मंझरिया पंचायत के मंझरिया गांव के पावन पोखरा पर मुन्नू तिवारी के नेतृत्व में बृहत शांति भोज का आयोजन किया गया। जिसमें वाल्मीकिनगर लोकसभा के सांसद सतीश चंद्र दुबे,पूर्व जिलाध्यक्ष रविंदर श्रीवास्तव,मधुकर राय,वर्त्तमान जिलाध्यक्ष राम सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष मुन्नू तिवारी और समस्त मंझरिया के ग्रामीण जन की उपस्थित के बीच इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।वही सांसद श्री दुबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति के रक्षक, राष्ट्रवादी विचारक,कवि,पत्रकार, साहित्यकार,कुशल प्रशासक, भाजपा के प्रथम अध्यक्ष,पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी अब हम लोगों के बीच नहीं रहे।
लेकिन उनकी यादों को और अधिक संजोने के लिए यह श्राद्धकर्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे इकीस ब्राह्मणो कों भोजन कराने के साथ उन्हें वस्त्र और पैसा दान किया गया।साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को श्रद्धा भोज कराया गया ।वही दुसरी तरफ चौतरवा के भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत हलदार के निवास स्थान पर भी भारतरत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के श्राद्धकर्म प्रार्थना सभा एवं भोज का आयोजन किया गया। वही भैरोगंज के नड्डा में राजकचहरी चौक के समीप भी श्राद्धकर्म प्रार्थना सभा एवं भोज कार्यक्रम को किया गया।
मौके पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष दिनेश राव,सांसद सतीश चंद्र दुबे,जिलामंत्री लालबाबु शर्मा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दीपु शाही, दुर्गादयाल राव,तपन हलदार,जिलाध्यक्ष राम सिंह, मधुकर,जिलाकोषाध्यक्ष दीपक सिंह, युवा आलोक सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह, मंण्डल अध्यक्ष दिवाकर चौधरी, जिलामंत्री राकेश राव, जिलाउपाध्यक्ष चन्द्रशेखर पाड्ये, जिलासंयोजक सुनिलदत्त, महामंत्री सुनिल श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी शोमेस पांण्डेय, युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, युवा मोर्चा मड्ल अध्यक्ष संजीत तिवारी, फुन्नी मिश्रा, वही मंझरिया पोखरा पर मुन्नु तिवारी,मधुकर जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपु ठकुराई, वरिष्ठ भाजपाई क्षेत्रबलि साह, राजकिशोर सिंह, आजाद शुक्ला, प्रेमभूषण पाड्ये,हृदया चौबे, पं अध्यक्ष रिन्टू तिवारी, गुड्डू श्रीवास्तव, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी साथ ही सभी जगहो पर भारी संख्या मे ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *