Breaking News

बगहा:- नवरात्र व दशहरा को लेकर नगर थाना मे हुई शांति समिति की बैठक

बगहा:- नवरात्र व दशहरा को लेकर नगर थाना मे हुई शांति समिति की बैठक
बगहा( 08 अक्तूबर2018): बगहा नगर के आदर्श थाना परिसर में नवरात्र व दशहरा त्योहार को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाघिकारी शशिभूषण सुमन और संचालन थाना प्रभारी मोहम्मद अयूब ने किया। बैठक मे नगर थाना क्षेत्र में नवरात्र व दशहरा का त्योहार आपसी भाईचार और शांतिपूर्ण माहौल मे हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक मे नगर थाना क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा पंडाल के पूजा समिति के अध्यक्ष व सदस्यों को सूचीबद्ध कर थाना को सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
साथ ही क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल का निरीक्षण भी किया जायेगा।नवरात्र व दशहरा को लेकर डीजे और शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया।वही सभी पूजा समिति को पंडाल और मेला स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया।नगर क्षेत्र मे सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने, गश्ती तेज करने,पूजा पंडालो मे सुरक्षा को लेकर पुरुष और महिला भोलेन्टियर के नियुक्त करने की बात भी कही गयी। वही बिजली और पानी के व्यवस्था बेहतर करने,सड़को पर नियमित पानी का छिड़काव करने,शरारती एवं मनचलो पर कड़ी नजर रखने का भी निर्णय लिया गया|
सोशल मिडिया के माध्यम से आफवाह फैलाने वालो पर कड़ी कारवाई करने की बात कही।बीडीओ श्री सुमन ने कहा कि बगहा क्षेत्र के सभी लोगो से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिले तो पुलिस को तुरन्त सूचना देने की अपील की गयी।बैठक में सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम,उप सभापति जितेन्द्र राव,भाजपा महामंत्री,मनोज कुमार सिंह,राजद नेता आलमगीर रब्बानी,जदयू नेता मोहमद राशिद,वार्ड पार्षद जुगनू आलम,मोहम्मद इमरान सहित वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजू सिंह,मोहमद गयासुदिन,बिजय गुप्ता राहुल सिंह,अशोक कुमार गुप्ता सुमन कुमार यादव सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *