Breaking News

बगहा:-नगर मण्डल के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अपने कार्य को सम्पादित करें जिससे कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जा सके:- विधायक आर.एस पांडेय

बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
बगहा(15सितम्बर2018):- बगहा नगर के जोड़ा मन्दिर बगहा एक के परिसर में भाजपा नगर मंडल बगहा की कार्य समिति एवम शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक आयोजित की गयी।जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता ने की।इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बगहा विधायक राघव शरण पांडेय उपस्थित थे। इस बैठक में मुख्य रूप से श्री पांडेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश द्वारा जो भी निर्धारित कार्यक्रम नगर मण्डल को मिला है उसको नगर मण्डल के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और निष्ठा से इस कार्य को सम्पादित करें जिससे कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जा सके।अध्यक्ष विजय गुप्ता ने अपने सम्बोधन में शक्ति केंद्र प्रभारियों से आग्रह पूर्वक कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक प्रमुख तथा एक सह प्रमुख की नियुक्ति करनी है एवम प्रत्येक बूथ पर एक प्रभारी के अलावां एक सह प्रभारी की भी नियुक्ति करनी है एवम प्रत्येक बूथ पर नए सदस्य भी बनाने हैं जिससे कि संगठन को और मजबूत किया जा सके।
वही नगर उपाध्यक्ष हृदय नन्द दुबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कीमती समयों में से प्रति दिन एक घण्टा भी पार्टी के हित के लिए निकाले तो संगठन को और मजबूत किया जा सकता है।बैठक में कामेश्वर तिवारी,सुनील सिंह,राहुल सिंह,मनोज शाहू,मदन कुशवाहा,राजेश द्विवेदी,जय प्रकाश तिवारी,अमित चन्द्रवंशी, अमित पांडेय,राम चन्द्र शाह, गुड्डू उपाध्याय,प्रेम सागर चौधरी,पंकज श्रीवास्तव,अभय दास,रणधीर सिंह,सुशील सिंह, विक्रांत राय,रौशन तिवारी, प्रकाश गुप्ता,संदीप चौधरी,लाल बाबू कुमार,भीम बली कुशवाहा, विनोद चौधरी के अलावां दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *