Breaking News

बगहा:- बगहा को एक वर्ष के अंदर राजस्व जिला नही बनाने पर बगहा जिला निर्माण मंच के सदस्यों ने आत्मदाह करने का किया ऐलान

बगहा:- बगहा को एक वर्ष के अंदर राजस्व जिला नही बनाने पर बगहा जिला निर्माण मंच के सदस्यों ने आत्मदाह करने का किया ऐलान
बगहा/चौतरवा(22जुलाई2018) :-चौतरवा कोट माई के प्रांगण में बगहा जिला निर्माण मंच एक बैठक आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता मंच के संस्थापक चंदन मिश्रा एवं मंच का संचालन संगठन प्रभारी रवि उपाध्यक्ष ने किया।बैठक में कार्यक्रम प्रभारी विकास द्विवेदी मंच को लेकर विस्तार रूप से चर्चा किया। साथ ही आधे दर्जन नए सदस्यों को मंच से जोड़ा गया।बैठक में बगहा को राजस्व जिला बनवाने के लिए अविलम्ब एक व्यापक आंदोलन करने को लेकर रणनीति पर चर्चा किया ।मंच के संस्थापक चंदन मिश्रा संबोधित करते हुए कहा कि बगहा को राजस्व जिला सूबे के मुख्यमंत्री नही अगर बनाते है तो हम सब व्यापक आंदोलन के साथ साथ तीन चरणो में कार्यक्रम करेंगे। आंदोलन अगर इस भी नही मनाते है।
बगहा को राजस्व जिला नही बनाते है तो जिला निर्माण के द्वारा आमरण अनशन अनिश्चित कालीन के लिए करेगा।और अगर इस पर भी नही मानते है तो जिला निर्माण मंच के सदस्य आत्म दाह करेंगे जिसकी जवाबदेही अनुमंडलीय प्रशासन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की होगी। मौके पर मनीष कुमार, शिवम कुमार,अर्जुन गुप्ता,सचिन दुबे,शशि गुप्ता,विजय कुमार सहित आधे दर्जन नए सदस्य शामिल रहे।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *