Breaking News

बिग ब्रेकिंग बेतिया प,च,: पुलिस को बड़ी सफलता, दस्यु सरगना सहित चार डकैत गिरफ्तार। एक रायफल, तीन दोनाली समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

पुलिस को बड़ी सफलता, दस्यु सरगना सहित चार डकैत गिरफ्तार। एक रायफल, तीन दोनाली समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद।
बेतिया पुलिस ने गंडक दियारा का आतंक बना दस्यु सरगना बैद्यनाथ यादव सहित चार डकैतों को धर दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से एक रायफल, तीन दोनाली बंदूक और भारी मात्रा में कारतूस बरामद कर एक बहुत बड़ी सफलता पाई है। जिसकी जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि सोमवार को गुप्त सुचना मिली थी की दियारा क्षेत्र का कुख्यात दस्यु सरगना बैद्यनाथ यादव एंव उसका भाई हीरालाल यादव उर्फ हरीलाल यादव दोनों पिता स्व. बदरी यादव, ग्राम भटवलिया थाना योगापट्टी अपने सहयोगियों के साथ हथियार लेकर दियारा क्षेत्र में किसी बड़ी घटना के अंजाम देने के उद्देश्य से आये हुए है। सुचना के आलोक में बेतिया एसपी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर तुरंत कार्रवाई करते हुए दियारा क्षेत्र मे छापेमारी शुरू कर दी गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बैद्यनाथ यादव, हीरालाल यादव, तिलकधारी यादव एंव राघव यादव को धर दबोचा। उनके पास से पुलिस ने चार हथियार एंव 28 जिंदा कारतूस बरामद किये। वहीं, गन्ने के खेत का लाभ उठाकर दुर्गेश यादव भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कि जा रही है। पूछताछ के क्रम में इन लोगों के द्वारा बताया गया कि इन लोगों ने रमना ग्राम निवासी तुफानी यादव से रंगदारी की मांग की थी। जिसने देने से मना कर दिया था।
जिसके कारण उसके घर में लूटपाट व डकैती करने के उदेश्य से वह इक्ठा हुए थे। एसपी ने बताया कि बैद्यनाथ यादव एंव हीरालाल यादव के खिलाफ बेतिया तथा बगहा पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैटी, फिरौती हेतू अपहरण जैसे संगीन अपराध के करीब कुल तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। जिसमें वह फरार चल रहे थे। जिसकी तलाश पुलिस को करीब दो दशकों से थी। गठित पुलिस टीम में एसडीपीओ सदर पंकज कुमार रावत,एएसपी अभियान शिव प्रसाद राव,योगापट्टी थानाअध्य्क्ष विवेक कुमार जायसवाल,नवलपुर थाना प्रभारी राजमणि,शनीचरी प्रभारी रत्नेश वर्मा,सिकटा थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार,लौरिया थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार,बलथर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान,तकनीकि सेल के सिपाही मुन्ना कुमार शामिल थे।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news प,च,बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज एडीजी ने रौनाही थाना से सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या थाना रौनाही का मुआयना करने के लिए शुक्रवार को रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *