Breaking News

बगहा:- बगहा जिला निर्माण मंच ने गांवों में चलाया जनसम्पर्क अभियान

बगहा:- बगहा जिला निर्माण मंच ने गांवों में चलाया जनसम्पर्क अभियान
बगहा/भितहा:- बगहा जिला निर्माण मंच के द्वारा (मंच चला गांव की ओर योजना के तहत) रविवार के दिन ग्राम भितहा ठकराहा होते हुए बासी तक मंच के संगठन प्रभारी सह कोषाध्यक्ष रवि उपाध्याय की अध्यक्षता में जनसम्पर्क का आयोजन किया गया।इस दौरान मंच के साथी संजय सिंह ने सभी उपस्थित नए साथियों तथा ग्रामीणो को मंच के कार्यो और आने वाले एक दिवसीयअनशन धरणा प्रदर्शन के उद्देश्यों से परिचय कराते हुए सभी की उपस्थिति पर धन्यवाद दिया। वही मंच के संगठन प्रभारी रवि उपाध्याय ने आने वाले समय में बगहा को राजस्व जिला बनाने तथा साथ ही धनहा और रामनगर को अनुमण्डल बनाने के लिए एक दिवसीय अनशन धरना प्रदर्शन के लिए लोगों को जागृत करते हुए सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी गयी।
इस जनसम्पर्क यात्रा के दौरान भितहा, ठकराहा तथा बाशी क्षेत्र से सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।मंच के साथी धनंजय पाण्डेय, मृत्युंजय सिंह तथा दीपक सिंह ने सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए नये उर्जा का संचार करते हुए आने वाले समय में और ज्यादा संख्या में जनसमुदाय को जुड़ने की आवश्यकता को बताते हुए जोर दिया ताकि आंदोलन को एक अच्छी पहल मिले और सरकार तक आवाज पहुंचाया जा सके।
संगठन प्रभारी रवि उपाध्याय ने बताया आने वाले नवम्बर महिंने में एक बड़े पैमाने पर एक दिवसिये अनशन का आयोजन होगा जो पूरी जनता को जागरूक करेगा।।इस बैठक में मौजूद मंच के नगर अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव तथा मंच के साथी सदस्य, संजय सिंह, धनंजय पांडेय, मेवा साह, तेज बहादुर सिंह,अविनाश गौतम, रामाधार चौधरी, मृत्युंजय पांडेय(पूर्व मुखिया), प्रेमचंद माझी, विश्वास सिंह, जय प्रकाश पाण्डेय, राजवंशी यादव, मृत्युंजय सिंह आदि मौजूद सभी साथियों को सहृदय धन्यवा दिया।

रिपोर्ट  दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *