Breaking News

बगहा:-बगहा दो प्रखंड के सभागार में परिवारिक लाभ के लाभार्थियों के बीच राशि का वितरण करने हेतु एक शिविर का किया गया आयोजन

बगहा:-बगहा दो प्रखंड के सभागार में परिवारिक लाभ के लाभार्थियों के बीच राशि का वितरण करने हेतु एक शिविर का किया गया आयोजन

बगहा:- बगहा दो प्रखंड के सभागार में परिवारिक लाभ के लाभार्थियों के बीच राशि का वितरण करने हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 2014 से लेकर 2018 तक के सभी लंबित मामलों का निपटारा करते हुए 427 परिवारिक लाभ के लाभार्थियों के बीच चेक का वितरण किया गया ।अनुमंडल पदाधिकारी बगहा घनश्याम मीणा ने बताया कि अनुमंडल के सातों प्रखंडों सहित रामनगर व बगहा नगर परिषद के लाभार्थियों के बीच लगभग पच्चासी लाख चालीस हजार रुपए का चेक का वितरण किया गया है । उन्होंने बताया कि 427 लाभार्थियो मे 292 सामान्य घटक व 134 विशेष घटक के लाभार्थियो के बीच चेक का वितरण किया गया है ।वितरण कार्य के लिए सभी प्रखंडों का अलग-अलग काउंटर लगाया गया था । जिसमें अनुमंडल के सातो प्रखंड व दोनो नगरपरिषद के लाभार्थी शामिल थे । शिविर मे पहले लाभुको कि कागजों की जांच किया गया । जांचोपरांत अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा प्रत्येक लाभार्थी को ₹20000 का चेक दिया गया । वितरण कार्य मे अनुमंडल अवर निर्वाची पदाधिकारी अनिल पटेल, बगहा दो बीडीओ अशोक कुमार ,अनुमंडल के सभी प्रखंडों के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *